मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना
- प्रदेश में स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों की संख्या में वृद्धि एवं नस्ल सुधार।
- यह योजना प्रदेश के समस्त जनपदों में लागू है।
- योजनान्तर्गत गिर, साहीवाल, हरियाणा एवं थारपारकर नस्ल की 02 गाय की इकाई की लागत ₹2,00,000 का अधिकतम 40 प्रतिशत, अधिकतम ₹80,000/- अनुदान देय है।
- महिला दुग्ध उत्पादकों/गौपालकों को निर्धारित लक्ष्य का 50 प्रतिशत का चयन।
- क्रय की जाने वाली गाय प्रथम अथवा द्वितीय ब्यात की होगी।
- एक पशुपालक को केवल एक इकाई (2 गाय)।
- पशु बीमा एवं गाय की पहचान हेतु ईयर टैगिंग कराया जाना अनिवार्य होगा।
- आवेदन हेतु विज्ञापन सम्पूर्ण प्रदेश में (1 माह का समय देते हुए) किया जाएगा।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक हो।
- दुग्ध उत्पादक/पशुपालक के पास पशुओं के रखने हेतु स्थल उपलब्ध हो।
- पशुपालक के पास पहले से 02 गाय से अधिक गिर, साहीवाल, हरियाणा, थारपारकर अथवा संकर प्रजाति की एफ-1 न हो।
- आवेदन ऑनलाइन किये जायेंगे।
- लाभार्थी का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा।
- चयन पत्र प्राप्ति के बाद लाभार्थी द्वारा 02 माह के भीतर स्वदेशी उन्नत नस्ल की गिर, साहीवाल, हरियाणा अथवा थारपारकर गाय का क्रय किया जायेगा।
- लाभार्थी द्वारा गाय क्रय के उपरान्त अधिकतम 01 माह में अनुदान हेतु आवेदन किया जायेगा।
- अनुदान की धनराशि का भुगतान लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी (DBT) के माध्यम से अवमुक्त किया जायेगा।
Download GO 1
Download GO 2
Download GO 3
Download GO 4
© Dairy Development Department, Uttar Pradesh, India | All rights reserved.